राबर्ट्सगंज में कमर्शियल लोडर चालक की खतरनाक ड्राइविंग से पत्रकार की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी घायल - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई - गांधी सभागार में आयोजित हुआ कृषि निवेश अनुदान वितरण कार्यक्रम - दुनिया लॉजिक से चलती है, मैजिक से नहीं’—गुजराती ब्राइट अवॉर्ड से सम्मानित हुए डॉ. खोजा - विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों ने फूल-मालाएं पहनाकर दी विदाई, सराहनीय कार्यकाल की प्रशंशाराबर्ट्सगंज में कमर्शियल लोडर चालक की खतरनाक ड्राइविंग से पत्रकार की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी घायल - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई - गांधी सभागार में आयोजित हुआ कृषि निवेश अनुदान वितरण कार्यक्रम - दुनिया लॉजिक से चलती है, मैजिक से नहीं’—गुजराती ब्राइट अवॉर्ड से सम्मानित हुए डॉ. खोजा - विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों ने फूल-मालाएं पहनाकर दी विदाई, सराहनीय कार्यकाल की प्रशंशा

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, October 13, 2026

पीलीभीत। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गांधी सभागार में सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिशासी अभियंता, जल निगम द्वारा अवगत कराया गया कि नगर विकास परियोजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या-05 में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पानी की टंकी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। धनराशि प्राप्त होने के उपरांत शेष कार्य पूर्ण कराया जाएगा।


सेतु निर्माण एवं सड़क से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। इनमें तहसील कलीनगर के ग्राम डगा के निकट हरदोई नहर पर पूरनपुर-खटीमा मार्ग में पूर्व निर्मित सेतु के समानांतर शारदा नहर पर सेतु, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त पूरनपुर-धौरी कंचनपुर मार्ग पर धनाराघाट के निकट शारदा नदी पर सेतु, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।


बैठक में मझोला-बिरहनी (भरा पचपेड़ा) में देवहा नदी पर सेतु निर्माण, तहसील बीसलपुर के ग्राम कितनापुर एवं ग्राम भौरूआ के मध्य देवहा नदी पर सेतु निर्माण तथा पूरनपुर-कलीनगर मार्ग के किलोमीटर-10 पर क्षतिग्रस्त कॉजवे के स्थान पर आरसीसी लघु सेतु निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई।
आवासीय भवनों एवं अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भी हुई समीक्षा
जिलाधिकारी ने जिला कारागार में छह टाइप-2 आवासों के निर्माण, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरखेड़ा, दूनी बैराज के नवीनीकरण तथा तहसील अमरिया के आवासीय भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, बिठौरा कलां तथा बाढ़ खंड पूरनपुर-पीलीभीत के कार्यालय भवन निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।


समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा प्रगति में आने वाली बाधाओं का समय से निराकरण किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी परियोजनाओं की प्रगति के प्रति गंभीरता बरतते हुए कार्यों को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले