पीलीभीत। मुख्यमंत्री जी द्वारा गोरखपुर से बाढ़, अतिवृष्टि एवं चक्रवात के कारण फसल क्षति से प्रभावित प्रदेश के 09 लाख से अधिक कृषकों को डीबीटी के माध्यम से कुल रू. 439 करोड़ की कृषि निवेश अनुदान राशि हस्तांतरित किए जाने का सजीव प्रसारण गांधी सभागार पीलीभीत में उपस्थित अधिकारियों एवं कृषकों के द्वारा देखा गया।
इसी क्रम में जनपद में भी फसल क्षति से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के उदेश्य जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 दलजीत कौर, विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव द्वारा 45 लाभार्थी कृषकों डमी चेक वितरित किए गए।
जनपद के 2669 प्रभावित कृषकों के लगभग 650.0835 हे0 क्षेत्रफल के सापेक्ष रू0 1.54 करोड़ की सहायता राशि वितरित की जा रही है। आपदा के प्रकार के अनुसार फसल क्षति/बाढ़ (भूमि कटान) से प्रभावित तहसील सदर में 765 कृषकों के सापेक्ष रू. 24,77,650 धनराशि, तहसील बीसलपुर में 1179 के सापेक्ष रू. 52,09,568 धनराशि, तहसील पूरनपुर में 434 के सापेक्ष रू. 32,20,151 धनराशि, तहसील कलीनगर में 284 के सापेक्ष रू. 15,84,371 धनराशि व तहसील अमरिया में 07 के सापेक्ष रू. 55,643 धनराशि प्रदान की गई। यह सहायता प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसान परिवारों को राहत प्रदान करने तथा आगामी कृषि गतिविधियों के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में सहायक होगी।कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी सदर/कलीनगर/अमरिया, उप कृषि निदेशक सहित अन्य उपस्थित रहे।





