विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों ने फूल-मालाएं पहनाकर दी विदाई, सराहनीय कार्यकाल की प्रशंशा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना माधोंटांडा में की गई जनसुनवाई। ‌ - धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापनविदाई समारोह में पुलिसकर्मियों ने फूल-मालाएं पहनाकर दी विदाई, सराहनीय कार्यकाल की प्रशंशा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना माधोंटांडा में की गई जनसुनवाई। ‌ - धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों ने फूल-मालाएं पहनाकर दी विदाई, सराहनीय कार्यकाल की प्रशंशा

22 महीने की पारी के बाद इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह का तबादला, मुकेश शुक्ला ने संभाली सेहरामऊ थाने की कमान

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, October 12, 2026

पूरनपुर/ पीलीभीत।
सेहरामऊ उत्तरी थाने में करीब 22 महीने तक प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात रहे संजय कुमार सिंह का सोमवार को गैरजनपद तबादला हो गया। उन्हें अब विजिलेंस विभाग में भेजा गया है। उनके स्थान पर तेजतर्रार इंस्पेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला को थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को थाना परिसर में पूर्व थाना प्रभारी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर विदाई दी और उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद किया।विदाई समारोह के दौरान इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए थाने के समस्त पुलिसकर्मियों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी थाने की कार्यप्रणाली बेहतर बनाए रखने में पूरे स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पुलिसकर्मियों के आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जा सकता है।

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग करने वाले सभी पुलिसकर्मियों के प्रति आभार जताया।करीब 22 महीने तक सेहरामऊ उत्तरी थाने की कमान संभालने वाले संजय कुमार सिंह के कार्यकाल को लेकर क्षेत्र में भी चर्चाएं रहीं। स्थानीय स्तर पर उनके कार्यकाल की सराहना की गई। थाने में आने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, चोरी, गौकशी आदि घटनाओं के खुलासे और आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर उनके कार्यकाल को याद किया गया। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला ने सेहरामऊ उत्तरी थाने का चार्ज संभाल लिया है। अब उनके सामने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की जिम्मेदारी होगी।

पूर्व थाना प्रभारी के करीब 22 महीने के कार्यकाल के बाद नए प्रभारी के सामने पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाए रखने और जनता के बीच विश्वास कायम रखने की चुनौती रहेगी।थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण करना, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करना तथा वांछित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करना नए थाना प्रभारी की प्राथमिकताओं में शामिल रहने की अपेक्षा है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान कराना भी महत्वपूर्ण होगा।करीब 22 महीने तक एक ही थाने की जिम्मेदारी संभालने वाले संजय कुमार सिंह के तबादले के बाद अब क्षेत्रवासियों की निगाहें नए थाना प्रभारी की कार्यशैली पर रहेंगी।

पुलिस के सामने चुनौती केवल घटनाओं का खुलासा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराधों की रोकथाम, नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के माध्यम से ऐसी घटनाओं को होने से रोकना भी महत्वपूर्ण है।
नए थाना प्रभारी के लिए जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना और अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम उठाना अहम होगा। अब देखना होगा कि इंस्पेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला अपनी कार्यशैली से थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को किस तरह मजबूत करते हैं और आम लोगों की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले