तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) की पंचायत, भ्रष्टाचार व शोषण पर जताया विरोध

वरदान कोरी, दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता रामपुर मनिहारानभारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर गम्भीरता से विचार विमर्श किया गया।गुरुवार को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर में आयोजित पंचायत को सम्बोधित करते हुए चौधरी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 10, 2025

वरदान कोरी, दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता रामपुर मनिहारान
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर गम्भीरता से विचार विमर्श किया गया।
गुरुवार को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर में आयोजित पंचायत को सम्बोधित करते हुए चौधरी जगपाल सिंह ने कहा कि तहसील में अपने काम के लिए आने वाले किसानों के साथ अधिकारियों द्वारा अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर शीघ्र अंकुश लगाया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी एक्शन के नाम पर अवैध वसूली कर किसानों का शोषण कर रहे हैं जिसे जनहित में रोका जाना आवश्यक है। वहीं दूसरी ओर बाजारों में खाद्य पदार्थों में भारी मिलावट खोरी कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इसके अलावा नकली कीटनाशक दवाओं को बाजारों में बेखौफ होकर बेचा जा रहा है जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं जिसकी बार बार शिकायत करने पर भी अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन पर शीघ्र ही अंकुश नहीं लगाया तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। बाद में एसडीएम को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जगपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, शेरपाल राणा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, प्रवेश चौधरी जिला उपाध्यक्ष, सतीश चौधरी जिला संगठन मंत्री, चौधरी कुलबीर सिंह तहसील अध्यक्ष आदि सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले