400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

महेंद्र सिंह तंवर ने अधिकारियों व जनगणना कार्मिकों को दिए समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश कुशीनगर । जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन की तैयारियों को लेकर जनपद में दो दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, September 19, 2026

महेंद्र सिंह तंवर ने अधिकारियों व जनगणना कार्मिकों को दिए समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश

कुशीनगर । जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन की तैयारियों को लेकर जनपद में दो दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ऑपरेटरों को द्वितीय चरण की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और आवश्यक तैयारियों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।कार्यशाला में लखनऊ निदेशालय से नामित जिला जनगणना प्रभारी लवलीन पटेल ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी (SDM), अधिशासी अधिकारी (EO), खंड शिक्षा अधिकारी (ABSA), तहसीलदार, जनगणना कर्मियों एवं ऑपरेटरों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी।

प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की तैनाती पर जोर…

प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती, उनके कार्यक्षेत्र एवं दायित्वों के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियों और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को जनगणना कार्य को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरा करने के लिए आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।कार्यशाला में अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण, निर्धारित प्रपत्रों एवं डाटा की शुद्धता, कार्यों की निगरानी तथा तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया। ऑपरेटरों की भूमिका और तकनीकी प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक बिंदुओं को भी प्रशिक्षण के दौरान समझाया गया।

जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, नीतियों और विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी नियोजन में महत्वपूर्ण आधार प्रदान करते हैं।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि जनगणना की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।दो दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से अधिकारियों एवं जनगणना कार्मिकों को उनके दायित्वों और कार्यप्रणाली की स्पष्ट जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्देश्य जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के संचालन से पहले सभी आवश्यक तैयारियों को व्यवस्थित और प्रभावी बनाना रहा।

जिला प्रभारी / मान्धाता कुशवाहा/दैनिक अयोध्या टाइम्स

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले