विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान। - धार्मिक स्थलों, मंदिर, स्टेडियम और स्कूल प्रांगण में लगाई गई हाईमास्ट लाइटें, गांव के प्रमुख चौराहे हुए रोशन - भाजपा विधायक एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चैपाल का आयोजन किया। - दर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेलविनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान। - धार्मिक स्थलों, मंदिर, स्टेडियम और स्कूल प्रांगण में लगाई गई हाईमास्ट लाइटें, गांव के प्रमुख चौराहे हुए रोशन - भाजपा विधायक एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चैपाल का आयोजन किया। - दर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल

विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

पैतृक गांव जिवली पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा को किया नमन, शोकाकुल परिवार को दिया संबल आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के लोकप्रिय क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की पूजनीय माताजी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम का आयोजन उनके पैतृक गांव जिवली, जनपद आजमगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, September 14, 2026

पैतृक गांव जिवली पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा को किया नमन, शोकाकुल परिवार को दिया संबल

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के लोकप्रिय क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की पूजनीय माताजी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम का आयोजन उनके पैतृक गांव जिवली, जनपद आजमगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे शुभचिंतकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

इसी क्रम में दुदही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम तथा भाजपा जिला अध्यक्ष कुशीनगर दुर्गेश राय भी जिवली गांव पहुंचे और ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। दोनों ने श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर अजीम आलम और दुर्गेश राय ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होता है और उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ऐसे कठिन समय में परिवार को धैर्य और हिम्मत बनाए रखना ही दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

भावुक माहौल में दी गई श्रद्धांजलि….

ब्रह्मभोज कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक रहा। दिवंगत माताजी को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की। लोगों ने कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक क्षण होता है। इस दुख की घड़ी में समाज, शुभचिंतकों और परिचितों की संवेदनाएं परिवार को मानसिक संबल प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस कठिन परिस्थिति में धैर्य, साहस और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

परिवार के साथ खड़े रहने का दिया भरोसा..

.ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए शुभचिंतकों ने श्री विनोद राय एवं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी उनके साथ हैं। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी और आत्मीयता का भाव भी व्यक्त किया।अंत में उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।

जिला प्रभारी /मान्धाता कुशवाहा/दैनिक अयोध्या टाइम्स

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले