मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर - शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवसमुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर - शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस

मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर

कुशीनगर। मुसहर समुदाय के पात्र परिवारों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत जोड़ने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में विकास खंड दुदही की ग्राम पंचायत चाफ में बैठक एवं चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मुसहर समुदाय

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Thursday, September 10, 2026

कुशीनगर। मुसहर समुदाय के पात्र परिवारों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत जोड़ने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में विकास खंड दुदही की ग्राम पंचायत चाफ में बैठक एवं चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल में मुसहर समुदाय के परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और पात्र लोगों का शत-प्रतिशत संतृप्तीकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे पात्र परिवारों को चिह्नित करना रहा, जो अभी तक किसी न किसी कारण से शासन की लाभार्थीपरक योजनाओं से वंचित हैं। अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के साथ ही पात्रता के आधार पर लाभ दिलाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर बल दिया।‘

कोई पात्र परिवार न छूटे’ पर फोकस….

प्रशासन की मंशा है कि मुसहर समुदाय के पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें। इसके लिए गांव स्तर पर बैठक और चौपाल के माध्यम से परिवारों की समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी लेकर उन्हें संबंधित योजनाओं से जोड़ने की कवायद की जा रही है।

चौपाल के माध्यम से शासन की मंजूरी का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की आवश्यकता के बारे में परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में प्रधान सभापति आशुतोष कुमार, सचिव उदय प्रकाश यादव, खंड विकास अधिकारी रामप्रवेश प्रसाद, सचिव रामप्रवेश प्रसाद, सचिव रामप्रवेश प्रसाद, सचिव आमिर कुमार यादव आदि अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

जिला प्रभारी/मान्धाता कुशवाहा/दैनिक अयोध्या टाइम्स

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले