भाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warningभाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warning

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा मनाया गया

सोमेन्द्र पटेल महराजगंज रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू महराजगंज रायबरेली में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया इस पावन अवसर पर छात्रों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया प्रधानाचार्य राजीव सिंह द्वारा प्रार्थना सभा में महर्षि वेदव्यास के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 10, 2025

सोमेन्द्र पटेल महराजगंज रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू महराजगंज रायबरेली में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया इस पावन अवसर पर छात्रों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया प्रधानाचार्य राजीव सिंह द्वारा प्रार्थना सभा में महर्षि वेदव्यास के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया| छात्र- छात्राओं द्वारा शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
छात्र-छात्राओं ने गुरु के महत्त्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु हमारे जीवन के अंधकार को दूर करके हमें सफलता की राह दिखाते है,वे हमारे चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इस गुरु पूर्णिमा पर हम अपने शिक्षकों का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हैं और उनके द्वारा दिए गए ज्ञान को अपनाने का संकल्प लेते हैं।
इस पावन अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन छात्रों के लिए शिक्षकों के सम्मान का दिन होता है यह पर्व महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है जिन्होंने मानव समाज को अनमोल ज्ञान दिया|गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का पावन पर्व है जो ज्ञान,शिक्षण और मार्गदर्शक के प्रतीक गुरु को समर्पित होता है,यह दिन गुरु शिष्य परंपरा को सम्मान देने का उत्तम अवसर है हमारे माता-पिता भी हमारे शिक्षक की भांति होते है और वो भी सम्मान के अधिकारी हैअंत में प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर उप- प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव ,शिक्षक- शिक्षकाएं व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले