
कुशीनगर। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च और इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ लोगों के बढ़ते रुझान के बीच कुशीनगर में Ampere ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम की शुरुआत कर दी है। नए शोरूम के खुलने के साथ ही जिले में EV बाजार को एक नया विकल्प मिला है। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में लोग, ग्राहक और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। शोरूम का स्थान: कुशीनगर गेट से करीब 500 मीटर पश्चिम, बजाज शोरूम के पास, NH-27 के उत्तर तरफ।

पूजा-अर्चना के बाद हुआ भव्य उद्घाटन
Ampere के नए शोरूम के उद्घाटन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता एन.पी. कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।उद्घाटन के दौरान शोरूम में मौजूद इलेक्ट्रिक स्कूटरों को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आया। नए मॉडल और उनकी खूबियों की जानकारी लेने के लिए ग्राहक काफी उत्सुक दिखे।

Magnus G Max ने खींचा लोगों का ध्यान…
शोरूम में पेश किए गए Ampere के इलेक्ट्रिक स्कूटरों में Magnus G Max सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।कंपनी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक Magnus G Max में 3 kWh LFP बैटरी दी गई है। कंपनी इसका 142 किलोमीटर तक IDC रेंज, 33 लीटर बूट स्पेस और 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड बताती है।इसके अलावा Magnus और Nexus जैसे मॉडल भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।कंपनी का दावा है कि Magnus G Max को भारतीय परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। ऐसे में शहर से लेकर आसपास के ग्रामीण इलाकों तक रोजाना आवागमन करने वाले लोगों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर एक विकल्प बन सकता है।

फाइनेंस और सर्विस की भी सुविधा…
नए शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री के साथ-साथ फाइनेंस सुविधा और आकर्षक ऑफर उपलब्ध कराने की बात कही गई है।साथ ही ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी सर्विस सुविधाएं भी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि वाहन खरीदने के बाद ग्राहकों को सर्विस के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में कदम..
कुशीनगर में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय में Ampere के नए शोरूम की शुरुआत को जिले में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।नए शोरूम के जरिए लोगों को एक ही जगह पर इलेक्ट्रिक स्कूटरों के अलग-अलग मॉडल देखने, उनकी खूबियां समझने और खरीद से संबंधित जानकारी लेने का मौका मिलेगा।

अतिथियों का किया गया सम्मान…
शोरूम के मालिक पवन कुशवाहा ने मुख्य अतिथि एन.पी. कुशवाहा समेत कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके साथ ही अतिथियों को कुकीज़ भेंट कर सम्मानित किया गया।उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने नए शोरूम के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि Ampere का यह नया प्रतिष्ठान कुशीनगर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा।




