यूरोप की छाती पर चढ़कर जयशंकर ने कही ऐसी बात, फिनलैंड भी बोला- भारत ने सही किया - अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ - पौआखाली बाजार डे मार्केट मार्ग पर ओवरलोड ईंट लदे ट्रैक्टरों का आवागमन, हादसे की आशंका बढ़ी - बिना नंबर, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के सरपट दौड़ रहे जुगाड़ वाहन - टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटनयूरोप की छाती पर चढ़कर जयशंकर ने कही ऐसी बात, फिनलैंड भी बोला- भारत ने सही किया - अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ - पौआखाली बाजार डे मार्केट मार्ग पर ओवरलोड ईंट लदे ट्रैक्टरों का आवागमन, हादसे की आशंका बढ़ी - बिना नंबर, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के सरपट दौड़ रहे जुगाड़ वाहन - टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटन

वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में पौधारोपण

अमेठी संवाददाता विजय कुमार सिंह वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में पौधारोपण अमेठी, 09 जुलाई 2025 — पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जा रहा

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, July 9, 2025

अमेठी संवाददाता विजय कुमार सिंह

वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में पौधारोपण

अमेठी, 09 जुलाई 2025 — पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज रिजर्व पुलिस लाइन, गौरीगंज में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखलेश वर्मा द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

इस अवसर पर प्राथमिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और दर्जनों पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना था, बल्कि पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता फैलाना भी था। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष और जीव-जंतु एक-दूसरे के पूरक हैं। वृक्षों द्वारा छोड़ी गई ऑक्सीजन मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है, वहीं पेड़ मानव व अन्य जीवों द्वारा छोड़ी गई कार्बनडाईऑक्साइड को अवशोषित कर वातावरण को शुद्ध बनाते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन और भूमंडलीय तापमान को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश भी दिया।

इस आयोजन में प्रतिसार निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति पुलिस विभाग की संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले