जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहलजिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल

अधूरी जल जीवन मिशन योजना से ग्रामीण परेशान,टूटी सड़कों ने बढ़ाई मुश्किलें

दो साल से अधूरी टंकी, ठप जलापूर्ति; भुगतान न मिलने से रुका निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, August 6, 2026

,अमित गुप्ता ब्यूरो फर्रुखाबाद।

जनपद की विकासखंड राजेपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला केवल में जल जीवन मिशन की योजना विभागीय खींचतान और ठेकेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। पिछले करीब दो वर्षों से गांव में पानी की टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है। गांव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य तो किया गया, लेकिन जलापूर्ति व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी। टंकी अधूरी होने के कारण पाइपलाइन में अब तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है, जिससे योजना का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच सका है।

सड़कें बनी परेशानी का कारण

पाइपलाइन डालने के दौरान गांव की मुख्य सीसी रोड और गलियों को तोड़ दिया गया, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। इससे पूरे गांव में जगह-जगह गड्ढे और मलबा फैला हुआ है। पैदल चलने वालों से लेकर वाहन चालकों तक को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय जलभराव से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

भुगतान अटका, काम ठप

जल निगम के अधिकारी नितिन वर्मा के अनुसार, कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया, जिसके कारण भुगतान रुका हुआ है। उन्होंने बताया कि निर्धारित मानकों के अनुसार 80-90 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर ही भुगतान किया जाता है। करीब डेढ़ साल से भुगतान न मिलने के चलते एजेंसी ने काम बंद कर दिया और मजदूर भी चले गए।

सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी जल निगम पर

ग्राम पंचायत सचिव राजीव सुमन ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य जल निगम द्वारा कराया गया था और उसी दौरान सीसी रोड क्षतिग्रस्त हुई हैं। नियमानुसार सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी भी संबंधित विभाग की है।

ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि ‘हर घर नल से जल’ योजना के दावे यहां अधूरे साबित हो रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर अधूरी पड़ी योजना को जल्द पूरा कराने और टूटी सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले