रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

एसपी ने आधा दर्जन उपनिरीक्षकों को किया इधर से उधर

कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसपी आरती सिंह का प्रशासनिक फेरबदल, सिवारा चौकी इंचार्ज समेत छह उपनिरीक्षकों के तबादले

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, August 4, 2026

फर्रुखाबाद।

फर्रुखाबाद जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत आधा दर्जन उपनिरीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया गया है, जिसमें सिवारा चौकी इंचार्ज को भी उनके पद से हटा दिया गया है।
मंगलवार को एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजेंद्र प्रसाद राठौर पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर इन्हें सिवारा चौकी का नया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। धीरज कुमार पूर्व सिवारा चौकी इंचार्ज को यहाँ से हटाकर थाना कम्पिल भेजा गया है। जितेंद्र कुमार पुलिस लाइन से इनका स्थानांतरण करके इन्हें भी थाना कम्पिल भेजा गया है। हरीश कुमार थाना कम्पिल से स्थानांतरित होकर अब थाना नवाबगंज की कमान संभालेंगे। अशोक कुमार सिंह पुलिस लाइन से इनका तबादला थाना मोहम्मदाबाद किया गया है। अशोक कुमार तिवारी पुलिस लाइन से इन्हें भी स्थानांतरित कर थाना मोहम्मदाबाद भेजा गया है। पुलिस विभाग में किए गए इन ताबड़तोड़ तबादलों का मुख्य उद्देश्य थानों और चौकियों पर कामकाज में कसावट लाना तथा आम जनता को बेहतर पुलिसिंग मुहैया कराना है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले