
कुशीनगर। सावन मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चाफ खास में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्राचीन श्री हट्ठी माई मंदिर से भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। सिर पर कलश लेकर चलती महिलाओं और शिवभक्ति में लीन श्रद्धालुओं ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया।

मनीष ‘बुलबुल’ जायसवाल ने किया पूजन-अर्चन…
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष ‘बुलबुल’ जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर मनीष ‘बुलबुल’ जायसवाल ने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पावन पर्व है। धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने के साथ समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं।

महिलाओं और युवाओं नेबढ़-चढ़कर लिया हिस्सा..
हट्ठी माई मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा में मातृशक्ति की विशेष भागीदारी रही। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। वहीं युवाओं और क्षेत्र के लोगों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
आयोजन के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय नजर आया।
कलश यात्रा के सफल आयोजन में संयोजक रतन खत्री, संतोष मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, विमला देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी, बिंदु देवी, आशा देवी, कमलावती देवी, प्रियंका देवी, सविता देवी सहित मोनू कुमार, रितेश पटेल, विनय राज, लवकुश दुबे, रंजीत गौड़, अजय गोंड, आचार्य अभिमन्यु दुबे, गुलाब प्रसाद, पप्पू, विशाल प्रसाद, अमित यादव, उज्जवल दुबे, रंजीत पटेल, छोटेलाल ठाकुर, चंचल प्रसाद, सन्नी मिश्रा, श्याम टीब्रेवाल, अनूप गौड़, संजय सिंघल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का योगदान रहा।

आस्था के रंग में रंगा चाफ खास..
सावन के पहले सोमवार पर आयोजित इस भव्य कलश यात्रा ने चाफ खास को पूरी तरह शिवमय कर दिया। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने धार्मिक आयोजन को यादगार बना दिया।जिला संवाददाता/ मान्धाता कुशवाहा दैनिक अयोध्या टाइम्स





