सड़क हादसे में घायल सब्जी विक्रेता की नौ दिन बाद इलाज के दौरान मौत - सावन के पहले सोमवार पर फर्रुखाबाद के शिवालयों में गूंजा "हर हर महादेव", उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ - दावों की खुली पोल: एक तरफ नए पार्क में जिम का फीता काटा, दूसरी तरफ बदहाली के आंसू रो रहा स्वप्नेश्वर मंदिर पार्क - पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तारसड़क हादसे में घायल सब्जी विक्रेता की नौ दिन बाद इलाज के दौरान मौत - सावन के पहले सोमवार पर फर्रुखाबाद के शिवालयों में गूंजा "हर हर महादेव", उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ - दावों की खुली पोल: एक तरफ नए पार्क में जिम का फीता काटा, दूसरी तरफ बदहाली के आंसू रो रहा स्वप्नेश्वर मंदिर पार्क - पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार

सड़क हादसे में घायल सब्जी विक्रेता की नौ दिन बाद इलाज के दौरान मौत

ई-रिक्शा की टक्कर में गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय सब्जी विक्रेता ने नौ दिन बाद उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, August 3, 2026

फर्रुखाबाद:

जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए एक 50 वर्षीय सब्जी विक्रेता की नौ दिनों तक चले उपचार के बाद मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कस्बा नवाबगंज के मोहल्ला बरतल वाली गली निवासी 50 वर्षीय दुर्वेश कुमार 23 जुलाई को अपनी सब्जी की ठेली लेकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


कानपुर के अस्पताल में चल रहा था इलाज
हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पिछले नौ दिनों से उनकी जिंदगी और मौत के बीच जंग जारी थी। रविवार रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सोमवार को दुर्वेश कुमार का शव उनके पैतृक आवास पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही कस्बा प्रभारी गीतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कस्बा प्रभारी गीतम सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले