पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार - सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, - प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न गायब, - गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर,तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन मुस्तैदपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार - सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, - प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न गायब, - गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर,तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन मुस्तैद

प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न गायब,

स्कूली बच्चों के निवाले पर शिक्षक का ढांका, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 2, 2026

फर्रुखाबाद:

जनपद के कस्बा नवाबगंज स्थित मोहल्ला ढबौआ के प्राथमिक विद्यालय से बच्चों के मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) के लिए रखा गया खाद्यान्न संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद विद्यालय के स्टाफ के बीच बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।


क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार लगभग चार-पांच दिन पहले विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा कोटेदार से बच्चों के कोटे का खाद्यान्न उठवाया गया था। आरोप है कि प्रधानाध्यापक की अनुपस्थिति में दो दिन पूर्व विद्यालय में रखा यह खाद्यान्न गायब हो गया। सामने आए वायरल ऑडियो में विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा स्टाफ के सहयोग से खाद्यान्न ले जाने की चर्चा किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
केवल एक पैकेट चावल बचा, गेहूं का स्टॉक गायब
स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक जब स्टॉक की सुधि ली गई तो विद्यालय में केवल एक पैकेट चावल ही बचा मिला, जबकि गेहूं का पूरा स्टॉक गायब मिला। इस घटना के बाद से स्कूल में बच्चों के लिए बनने वाले मध्याह्न भोजन की व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि वायरल ऑडियो के आधार पर सोमवार को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया जाएगा और पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जाएगी।
खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और सभी की निगाहें सोमवार को होने वाली जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले