दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

पीएम श्री स्कूल में मंडरा रहा है खतरा, हाईटेंशन लाइन छू रहे पेड़ – बच्चों की जान जोखिम में

जलालाबाद शामली फैसल मलिक तहसील संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स जनपंद शामली। जलालाबाद मे कस्बे के मोहल्ला अमानत अली में पीएम श्री योजना अंतर्गत प्राइमरी स्कूल नंबर एक है। स्कूल में 500 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल के द्वार के निकट दीवार के नीचे

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 8, 2025

जलालाबाद शामली फैसल मलिक तहसील संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स जनपंद शामली।

जलालाबाद मे कस्बे के मोहल्ला अमानत अली में पीएम श्री योजना अंतर्गत प्राइमरी स्कूल नंबर एक है। स्कूल में 500 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल के द्वार के निकट दीवार के नीचे बाहरी मार्ग पर विद्युत आपूर्ति करने के लिए ऊर्जा निगम का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे से कुरेशियांन चौक होते 11 हज़ार की हाइ टेंशन लाइन ट्रांसफार्मर से जुड़ी है। हाई टेंशन लाइन का कुछ भाग स्कूल के ऊपर से गुजर रहा है। स्कूल परिसर में ऊंचे पेड़ हैं। इन पेड़ों की डालिया लाइन के तार को छू रही है। वर्षा का मौसम है। आद्रता होने से हाई टेंशन लाइन से पेड़ो में करंट दौड़ने का खतरा बना हुआ है। पेड़ों की छंटाई के लिए जलालाबाद विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रविंद्र उपाध्याय ने प्रधानाध्यापिका गीता सिंह को मई माह में के अंत में पेड़ों की छंटाई कराने के लिए निर्देश दिए थे। परंतु छटाई नहीं हो सकी। मुहल्ला वासियों इदरीश, हाजी साजिद मलिक, रामपाल, मुन्ना, रामकुमार, अरशद, सलीम चौधरी,ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका को‌ हाइ टेंशन लाइन के खतरे में बच्चों के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए पेड़ों की छंटाई करने के लिए वार्ता की थी। छंटाई ना होने पर प्रदर्शन करते रोष व्यक्त किया है।और चेताया है कि यदि किसी ग़रीब के बच्चे के साथ कोई हादसा हुआ, तो इसका ज़िम्मेदार कौन होगा।प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने बताया कि हाई टेंशन लाइन के‌ तारो को छू रहे पेड़ों की छंटाई कराते समय हादसे का खतरा है। उन्होंने निकाय को अवगत कराया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी राहुल धामा ने बताया कि प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने इसके बारे में कोई लिखित में ना ही मौखिक में कोई जानकारी नहीं दी है। अवर अभियंता रविंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्रधानाध्यापिका को कई बार मोबाइल से पेड़ों की छंटाई कराने के बारे में जानकारी दी जा चुकी है। फिर भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले