रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

नगर में लंगूरों के आने से बंदरों का आतंक कम

स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 1, 2026

फर्रुखाबाद। जनपद के नवाबगंज कस्बे में इन दिनों बंदरों के आतंक से परेशान स्थानीय लोगों को एक अनोखे प्राकृतिक समाधान से बड़ी राहत मिली है। कस्बे में अचानक करीब पांच लंगूरों के आ जाने से बंदरों में खौफ का माहौल पैदा हो गया है, जिसके चलते बंदरों का उत्पात काफी हद तक कम हो गया है।

बंदरों के आतंक से था पूरा कस्बा परेशान

नगरवासियों का कहना है कि पिछले काफी समय से बंदरों का भारी आतंक था। ये बंदर न केवल घरों की छतों पर जमकर उत्पात मचाते थे, बल्कि लोगों के हाथों से खाने-पीने का सामान तक छीन लेते थे। कई बार तो बंदरों ने बच्चों और बुजुर्गों को भी दौड़ा लिया था, जिससे हर समय किसी अनहोनी का डर बना रहता था।

लंगूरों के पहुंचते ही भागे बंदर

कस्बे में जैसे ही लंगूरों की एंट्री हुई, स्थिति बदलती नजर आई। लंगूरों को देखते ही बंदर छतों और पेड़ों से इधर-उधर जान बचाकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार लंगूरों के आने के बाद से बंदरों का खौफ इस कदर बढ़ा है कि वे नगर छोड़कर भागने लगे हैं। इससे बंदरों द्वारा नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी काफी कम हो गई हैं।

भीड़ और सुरक्षा को लेकर मांग

कस्बे में लंगूरों के आने और बंदरों के भागने के इस अनूठे नजारे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। हालांकि स्थिति को लेकर कुछ जागरूक नागरिकों का कहना है कि वन विभाग को इस पर नजर बनाए रखनी चाहिए, ताकि लंगूरों और बंदरों के बीच किसी प्रकार की अप्रिय संघर्ष की स्थिति न बने और नगरवासियों की सुरक्षा भी पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले