डिजिटल इंडिया ने भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई, सीएससी डिजिटल क्रांति के वास्तविक सूत्रधार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी - पांचालघाट की सुरक्षा व्यवस्था पर एडीजी-दिग ने कसा शिकंजा लापरवाही पर सख्त निर्देश - गैस एजेंसी संचालिका को दबंगों ने दी धमकी और कर्मियों से मारपीट - अमावां स्थित झारखंडेश्वर धाम में सावन में साधना को उमड़े श्रद्धालु - अधिवक्ताओं के हितों से समझौता नहीं - सुरेश चन्द्र यादवडिजिटल इंडिया ने भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई, सीएससी डिजिटल क्रांति के वास्तविक सूत्रधार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी - पांचालघाट की सुरक्षा व्यवस्था पर एडीजी-दिग ने कसा शिकंजा लापरवाही पर सख्त निर्देश - गैस एजेंसी संचालिका को दबंगों ने दी धमकी और कर्मियों से मारपीट - अमावां स्थित झारखंडेश्वर धाम में सावन में साधना को उमड़े श्रद्धालु - अधिवक्ताओं के हितों से समझौता नहीं - सुरेश चन्द्र यादव

गंगा कटान मार्ग से 14 वर्षीय छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

छात्र की युद्धस्तर पर तलाश जारी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 31, 2026

फर्रुखाबाद। जनपद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ठठा की मढैया गांव से गुरुवार सुबह एक 14 वर्षीय छात्र के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने से सनसनी फैल गई। दोपहर बाद गांव के पास गंगा कटान वाले मार्ग पर छात्र के कपड़े और चप्पल मिलने से अनहोनी की आशंका गहरी हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और ग्रामीणों ने सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका।

कपड़े और चप्पल मिलने से मची खलबली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठठा की मढैया निवासी रामऔतार का 14 वर्षीय पुत्र मोहित गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। दोपहर बाद डामर मार्ग पर उसके कपड़े और चप्पल मिलने पर राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। उल्लेखनीय है कि यह वही मार्ग है जो पिछले वर्ष गंगा कटान की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

प्रशासन और ग्रामीण तलाश में जुटे

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस, मऊदरवाजा थाना पुलिस, क्षेत्रीय लेखपाल और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त टीमों ने गंगा किनारे तथा आसपास के कटरी क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया, जिसमें फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। हालांकि, रात करीब आठ बजे तक छात्र का कोई पता नहीं चल पाया था।

सभी पहलुओं पर हो रही है जांच

मोहित गांव के ही विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है। इन दिनों क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है और कटरी इलाके में लगातार कटान जारी है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। छात्र की तलाश के लिए पुलिस टीमें पूरी तरह सक्रिय हैं और जल्द ही उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले