जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजाजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राहुल गांधी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का विरोध, भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर की मांग

मुसाफिरखाना/अमेठी। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली मुसाफिरखाना पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 30 जुलाई 2026 को रायबरेली

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Friday, July 31, 2026


मुसाफिरखाना/अमेठी। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली मुसाफिरखाना पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 30 जुलाई 2026 को रायबरेली के हांडी पार्क में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने सार्वजनिक मंच से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध कथित रूप से अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इस प्रकार के बयान सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की है।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम लखन शुक्ला, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, भोला नाथ त्रिपाठी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अमेठी संवाददाता विजय कुमार सिंह

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले