सोमेंद्र पटेल, महराजगंज रायबरेली। जनता की आंखों का तारा कोई यूं ही नहीं बन जाता उसके लिए दिन-रात की मेहनत और कड़ी तपस्या उसे जनता में एक अलग पहचान दिलाती है और जनता उसे अपनी आवाज बना लेती है लगातार नगर पंचायत महराजगंज की कमान संभालने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू व प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा विकास की नई गाथा लिखी जा रही है । उनके अथक प्रयासों से और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा महराजगंज नगर पंचायत में स्थित महादेव मंदिर दानेश्वर धाम को एक करोड़ 95 लाख रुपए दिए गए हैं।

चेयरमैन सरला साहू वअध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने सभासदों और सैकड़ो नागरिकों के साथ मिलकर दानेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की और लोगों को मीठा कराते हुए कार्य की शुरुआत उन्होंने बताया की योगी आदित्यनाथ सरकार और नगर विकास मंत्री द्वारा एक करोड़ 95 लाख रुपए महराजगंज के दानेश्वर बाबा को सजाने संवारने के लिए दिया गया है यह पैसा मंदिर के कार्य में लगाया जाएगा आधुनिक व्यवस्थाएं व क्षेत्र में पर्यटन के लिए भी लोग आए इसके लिए सगरा का सौंदर्यीकरण व मंदिर का सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा और क्षेत्र के शिव भक्तों के लिए बाबा का यह स्थान आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। इस मौके पर चेयरमैन सरला साहू त्रिवेणी लाल श्रवण कुमार वर्मा पुन्नी महाराज संतोष वर्मा शेखर जय नारायन वर्मा पीयूष साहू शुभम साहू रजनीश साहू हेमू सभासद धर्मेंद्र वर्मा रामकुमार यादव जमुना पासवान नूरुल हसन कमलेश कुसुमेश रामकुमार यादव शिवकुमार दिनेश मंडल अध्यक्ष भाजपा अमित कुमार श्रीवास्तव नामित सभासद विजय धीमान अनुपमा पांडे नगर पंचायत के कर्मचारियों सहित सैकड़ो नगर वासी व महिलाएं मौजूद रही।





