कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई - मोबाइल से बातचीत प्यार के जाल में फंसाकर अनाचार आरोपी गिरफ्तार" - घरेलू विवाद में बहू से मारपीट के मामले में सास व दो ननद गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही - थाना बाराद्वार परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता वृक्षारोपण किया गया - अवैध खनन की शिकायत जिलाधिकारी से कीकर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई - मोबाइल से बातचीत प्यार के जाल में फंसाकर अनाचार आरोपी गिरफ्तार" - घरेलू विवाद में बहू से मारपीट के मामले में सास व दो ननद गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही - थाना बाराद्वार परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता वृक्षारोपण किया गया - अवैध खनन की शिकायत जिलाधिकारी से की

कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

कुशीनगर। विशुनपुरा ,शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार स्थानांतरित हुए विशुनपुरा थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ गिरी एवं उपनिरीक्षक मुकेश कुमार को थाना परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। समारोह के दौरान थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों ने स्थानांतरित अधिकारियों को पुष्प

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, July 25, 2026

कुशीनगर। विशुनपुरा ,शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार स्थानांतरित हुए विशुनपुरा थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ गिरी एवं उपनिरीक्षक मुकेश कुमार को थाना परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में भावभीनी विदाई दी गई।


समारोह के दौरान थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों ने स्थानांतरित अधिकारियों को पुष्प मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा को याद करते हुए कई पुलिसकर्मी भावुक हो उठे। विदाई के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस मौके पर थाना प्रभारी शनि कुमार जावला ने कहा कि स्थानांतरण सेवा का एक सामान्य हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जहां भी उनकी नई तैनाती होगी, वहां भी वे इसी समर्पण और लगन के साथ अपनी सेवाएं देते रहेंगे।


विदाई समारोह में थाना परिवार के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने स्थानांतरित अधिकारियों के बेहतर स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया।

जिला संवाददाता/ मान्धाता कुशवाहा /दैनिक अयोध्या टाइम्स

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले