सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तारसर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार

सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कुशीनगर। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा अमवा खास के टोला कपर धिक्का में सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार कपर धिक्का निवासी हृदयानंद कुशवाहा

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, July 24, 2026

कुशीनगर। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा अमवा खास के टोला कपर धिक्का में सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार कपर धिक्का निवासी हृदयानंद कुशवाहा की 12 वर्षीय पुत्री चंपा कुशवाहा गुरुवार रात भोजन करने के बाद अपनी मां के साथ कमरे में सो रही थी। देर रात उसने अपनी मां से बताया कि उसे किसी चीज ने काट लिया है। बरसात का मौसम होने के कारण परिजनों ने पहले इसे किसी कीड़े के काटने की सामान्य घटना समझा और सर्पदंश की आशंका नहीं हुई।शुक्रवार सुबह जब चंपा की मां की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि बालिका के मुंह से झाग निकल रहा था और उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हालत देखकर लोगों ने सर्पदंश की आशंका जताई।परिजन तत्काल चंपा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चंपा ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।महज 12 वर्ष की चंपा की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है। बरसात के मौसम में बढ़ रहे सर्पदंश के मामलों ने ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ा दी है।

रिपोर्टर कमलेश कुमार/ दैनिक अयोध्या टाइम्स

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले