सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिशसुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिश

सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं

कुशीनगर। नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र सुभाष चौक का भ्रमण कर व्यापारियों, फल विक्रेताओं और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर की स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, जल निकासी, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, July 24, 2026

कुशीनगर। नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र सुभाष चौक का भ्रमण कर व्यापारियों, फल विक्रेताओं और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर की स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, जल निकासी, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर लोगों से बातचीत कर उनके सुझाव लिए।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि छोटे-बड़े व्यापारी, फल विक्रेता और मेहनतकश नागरिक नगर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम और सहयोग से ही शहर का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।भ्रमण के दौरान व्यापारियों ने साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याएं और सुझाव नगर पालिका अध्यक्ष के सामने रखे। विनय जायसवाल ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद पडरौना नागरिकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है।

नगर के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं का समाधान करना और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नगरवासियों के सहयोग से पडरौना को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और विकसित नगर बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर विजय कौशिक, रामू पाण्डेय, बैजू प्रसाद, संतोष चौहान, राजेश कुशवाहा, विशाल गुप्ता, राजू मद्धेशिया, राजेश जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, लालू साह, पिंटू साह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, फल विक्रेता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने नगर विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा, “जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और जनसेवा ही हमारा संकल्प।”

जिला संवाददाता/ मान्धाता कुशवाहा

दैनिक अयोध्या टाइम्स

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले