गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

देशभक्ति व अनुशासन का मिला प्रशिक्षण

वरदान कोरी दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता रामपुर मनिहारान।83 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में गोचर कृषि इंटर कॉलेज में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी संयुक्त वार्षिक शिविर-258 के छठे दिन टेंट पिचिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कैडेट्स को देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 7, 2025

वरदान कोरी दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता रामपुर मनिहारान।
83 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में गोचर कृषि इंटर कॉलेज में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी संयुक्त वार्षिक शिविर-258 के छठे दिन टेंट पिचिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कैडेट्स को देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों से रूबरू कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन बटालियन कमांडर कर्नल नवनीत सिंह मान, सेना मेडल के निर्देशन में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे कैंप युवाओं में आत्मबल, निर्णय क्षमता और राष्ट्रीय भावना को जाग्रत करने में सहायक होते हैं। प्रशिक्षण के अंतर्गत कैडेट्स को शारीरिक दक्षता, फायरिंग, मैप रीडिंग, आत्मरक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर कैप्टन राजेश यादव ने पौधारोपण के महत्व पर जोर देते हुए सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 26 यूपी बटालियन के लेफ्टिनेंट मुक्ता शर्मा द्वारा महिला कैडेट्स को परीक्षा की तैयारियों और आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
कैम्प एडजुटेंट मेजर गया प्रसाद, एएनओ ए.पी. वर्मा, ट्रेनिंग जेसीओ बहादुर आल्टो, सुबेदार विक्रम परमार, हवलदार गोविंद थापा व अन्य जवानों ने शिविर संचालन में सहयोग दिया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले