प्रधान पट्टी के दो होनहारों ने बढ़ाया मान, शादाब ने NEET में 585 और बहन सबाहत ने 455 अंक किए हासिल - अतिक्रमण की जद में चारबाग-दुर्गापुरी रूट: नगर निगम जोन-5 की लापरवाही से जनता बेहाल - अंग्रेजी शराब के अवैध परिवहन पर चन्द्रपुर पुलिस का शिकंजा मोटरसाइकिल समेत आरोपी गिरफ्तार - अवैध कच्ची महुआ शराब पर चन्द्रपुर पुलिस का प्रहार समेत आरोपी गिरफ्तार - 7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी दीपिका पादुकोण ने किए 'राका' के मुश्किल एक्शन सीक्वेंस!प्रधान पट्टी के दो होनहारों ने बढ़ाया मान, शादाब ने NEET में 585 और बहन सबाहत ने 455 अंक किए हासिल - अतिक्रमण की जद में चारबाग-दुर्गापुरी रूट: नगर निगम जोन-5 की लापरवाही से जनता बेहाल - अंग्रेजी शराब के अवैध परिवहन पर चन्द्रपुर पुलिस का शिकंजा मोटरसाइकिल समेत आरोपी गिरफ्तार - अवैध कच्ची महुआ शराब पर चन्द्रपुर पुलिस का प्रहार समेत आरोपी गिरफ्तार - 7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी दीपिका पादुकोण ने किए 'राका' के मुश्किल एक्शन सीक्वेंस!

प्रधान पट्टी के दो होनहारों ने बढ़ाया मान, शादाब ने NEET में 585 और बहन सबाहत ने 455 अंक किए हासिल

कुशीनगर। सीमित संसाधनों के बीच कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों से बड़ी सफलता हासिल करने वाले छात्रों की सूची में अब कुशीनगर के प्रधान पट्टी निवासी शादाब अली का नाम भी जुड़ गया है। शादाब ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में 585 अंक हासिल कर

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, July 18, 2026

कुशीनगर। सीमित संसाधनों के बीच कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों से बड़ी सफलता हासिल करने वाले छात्रों की सूची में अब कुशीनगर के प्रधान पट्टी निवासी शादाब अली का नाम भी जुड़ गया है।

शादाब ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में 585 अंक हासिल कर अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है। वहीं उनकी बहन सबाहत अली ने भी 455 अंक प्राप्त कर परिवार की खुशियों को दोगुना कर दिया।प्रधान पट्टी निवासी जाकिर अली के पुत्र शादाब अली ने बिना किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा लिए घर पर रहकर ऑनलाइन माध्यम से तैयारी की।

उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।शादाब के पिता ग्राम रोजगार सेवक हैं, जबकि उनकी माता सरकारी विद्यालय में अध्यापिका हैं। शादाब ने बताया कि उनके माता-पिता ने हर परिस्थिति में उनका हौसला बढ़ाया और परिवार का पूरा सहयोग उन्हें लगातार मिलता रहा।

यही सहयोग उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत बना।वहीं उनकी बहन सबाहत अली ने भी 455 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दोनों भाई-बहन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार के सहयोग, नियमित पढ़ाई, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को दिया।

उनका कहना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत पूरी ईमानदारी से की जाए, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है।शादाब और सबाहत की इस उपलब्धि से पूरे प्रधान पट्टी गांव में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने दोनों भाई-बहन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह संदेश देगी कि मेहनत और लगन के आगे कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले