बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारी – सुधीर राय

नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने किया शपथ ग्रहण भाजपा को सत्ता से हटाने का लिया संकल्प नगर के भीखमपुर रोड स्थित मैरेज हाल में हुआ कांग्रेस का शपथ कार्यक्रम मनोज कुमार यादव ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स देवरिया।आज पूरे देश में भाजपा सिर्फ नफरत फैलाने में लगी हुई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 7, 2025

नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने किया शपथ ग्रहण भाजपा को सत्ता से हटाने का लिया संकल्प

नगर के भीखमपुर रोड स्थित मैरेज हाल में हुआ कांग्रेस का शपथ कार्यक्रम

मनोज कुमार यादव ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स

देवरिया।आज पूरे देश में भाजपा सिर्फ नफरत फैलाने में लगी हुई है। विकास के केवल खोखले वादे किए जा रहे हैं।उक्त बातें नगर के भीखमपुर रोड स्थित संस्कृति मैरेज हाल में कांग्रेस द्वारा आयोजित नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक सुधीर राय ने कहा।उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जिस आशा और विश्वास से आप लोगों को यह जिम्मेदारी सौंपी है उस जिम्मेदारी को आप ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा कि भाजपा के खिलाफ आप सभी को मजबूती के साथ लड़ना होगा तभी भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिलेगी। निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं के बल पर ही राहुल गांधी देश के दलितों गरीबों की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए आप अपने अपने क्षेत्र में मजबूती के साथ लग जाएं। जनता के समस्याओं को लेकर संघर्ष करें ।उनके साथ हो रहे अन्याय का दमदारी के साथ विरोध कर उन्हें न्याय दिलावें। जिला कोआर्डिनेटर सतेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की मूल ताकत है, आप अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करें। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद किया गया।उसके बाद मनोनयन पत्र देकर शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम को सैयद जमाल अहमद,पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, शहला अहरारी,बिस्मिल्लाह लारी राघवेन्द्र सिंह राकेश, धर्मेन्द्र सिंह, रामजी गिरि,जयदीप त्रिपाठी अरविन्द शाही,डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, भरत मणि त्रिपाठी, सुनील तिवारी, नीलेश तिवारी, नागेन्द्र शुक्ल, ऋषिकेश मिश्र राजकुमार जायसवाल, जयप्रकाश पाल, जुलेखा खातून, अब्दुल जब्बार राजेश सिंह, चन्दन वर्मा, संजीव मिश्र,रामअशीष साहनी,दीनदयाल यादव,जनार्दन वर्मा, आलोक त्रिपाठी,वशिष्ठ मोदनवाल, रत्नेश मल्ल पिंटू, शिवशंकर सिंह, गुड्डी दूबे,मधु शर्मा, रीता देवी,धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, सुबाष राय, महेंद्र अम्बेडकर, गोविंद मिश्र इस्लाम खान,जवाहर चौहान,आनंद शंकर,विनोद दूबे, परमानंद प्रसाद,स्नेहलता गौतम,भोला तिवारी, चंदन वर्मा,जगरनाथ यादव, सलीम अली,राजकिशोर यादव अमानत अंसारी,दीनदयाल प्रसाद,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, वजीर अहमद,उत्तेज मिश्र विजयशंकर मिश्र ,समीर पांडेय, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, रमाशंकर यादव आदि ने सम्बोधित किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले