जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजाजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जनता महाविद्यालय अजीतमल में वृहद वृक्षारोपण अभियान,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, शिक्षकों-छात्रों ने किया पौधरोपण

महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, एनसीसी-एनएसएस स्वयंसेवकों व नगरवासियों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 12, 2026

रिपोर्ट दीपक अवस्थी

अजीतमल, औरैया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनता महाविद्यालय, अजीतमल में रविवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाना तथा लोगों को वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।


वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व महाविद्यालय के वृक्षारोपण एवं एनसीसी प्रभारी डॉ. योगेश कुमार साहू ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अरविन्द कुमार शर्मा के नेतृत्व में पौधरोपण कर किया गया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के फेफड़े हैं और स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।


इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. आर.बी. यादव, प्रो. संजय वर्मा, डॉ. ब्रजकिशोर, डॉ. उमाकांत मिश्रा, एनएसएस प्रभारी डॉ. पदम पाण्डेय, लेखाधिकारी डॉ. गिरजेश सक्सेना, कार्यालय अधीक्षक अवधेश दुबे सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


अभियान में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं तथा अजीतमल नगर के सम्मानित नागरिकों विपिन दुबे, नीरज कुमार त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले