मुरादाबाद : हिंदू महिला को अपने घर बुलाकर पिस्टल तानकर उसका मतांतरण कराने वाले आरोपित सुल्तान सलाउद्दीन और उसकी पत्नी मेहनाज बेगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मौलवी और दो अज्ञात आरोपित फरार हैं।एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि 6 फरवरी 2026 को आरोपित मेहनाज बेगम उसे विश्वास में लेकर अपने घर बुलाकर ले गई, जहां उसका पति सुल्तान सलाउद्दीन, एक मौलवी और दो अन्य लोग पहले से मौजूद थे। आरोपितों ने उसे बंधक बना लिया और सलाउद्दीन ने लाइसेंसी पिस्टल के बल पर मतांतरण कराया। मौलवी ने कई कलमे भी पढ़वाए। मतांतरण कराने के बाद सलाउद्दीन ने अपने साथ महिला पर निकाह करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। लेकिन, महिला ने विरोध किया तो मौलवी ने निकाह नहीं कराया। इसके बाद महिला को बंधक बना लिया गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।






