मुरादाबाद। साइबर थाना, साइबर सेल एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी कर लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह के 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 मोबाइल फोन, ई-सिम कार्ड, फर्जी सिम कार्ड और 6 फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरोह लोगों को फोन कर बैंक/OTP के नाम पर ठगी करता था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है। इस संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर, मुरादाबाद ने बताया कि अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।





