जनसंघर्ष की पहली जीत: लाइब्रेरी से सटी शराब की दुकान हटाने का लिखित आदेश, आमरण अनशन समाप्त - सीएम योगी के संभावित दौरे की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने टेकुआटार में जनसभा स्थल का किया निरीक्षण - अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश दो शातिर चोर समेत चार आरोपी गिरफ्तार - मुरादाबाद: सड़क निर्माण को लेकर बदली के आंसू" बहा रही जनता - विधायक, सांसद, जिला पंचायत सब फेल - घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तारजनसंघर्ष की पहली जीत: लाइब्रेरी से सटी शराब की दुकान हटाने का लिखित आदेश, आमरण अनशन समाप्त - सीएम योगी के संभावित दौरे की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने टेकुआटार में जनसभा स्थल का किया निरीक्षण - अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश दो शातिर चोर समेत चार आरोपी गिरफ्तार - मुरादाबाद: सड़क निर्माण को लेकर बदली के आंसू" बहा रही जनता - विधायक, सांसद, जिला पंचायत सब फेल - घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

जनसंघर्ष की पहली जीत: लाइब्रेरी से सटी शराब की दुकान हटाने का लिखित आदेश, आमरण अनशन समाप्त

कुशीनगर। दुदही विकाश खण्ड के ठाड़ीभरा में पुस्तकालय के समीप संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर चल रहा आमरण अनशन गुरुवार को प्रशासन की ओर से लिखित आदेश मिलने के बाद समाप्त हो गया। आंदोलनकारियों ने इसे संघर्ष की “पहली सफलता” बताते हुए

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Thursday, July 9, 2026

कुशीनगर। दुदही विकाश खण्ड के ठाड़ीभरा में पुस्तकालय के समीप संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर चल रहा आमरण अनशन गुरुवार को प्रशासन की ओर से लिखित आदेश मिलने के बाद समाप्त हो गया। आंदोलनकारियों ने इसे संघर्ष की “पहली सफलता” बताते हुए कहा कि प्रशासन ने उनकी मांग पर सकारात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है।धरना और आमरण अनशन कर रहे आंदोलनकारी को तहसीलदार तमकुहीराज एवं आबकारी इंस्पेक्टर द्वारा लिखित आदेश सौंपा। इसके बाद अधिकारियों ने जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया।जारी आदेश के अनुसार, सरकारी पुस्तकालय से सटी शराब की दुकान को 8 अगस्त से पहले अन्य स्थान पर स्थानांतरित (शिफ्ट) करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए आबकारी अधिकारी ने संबंधित दुकानदार को लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं।

आंदोलनकारी ने कहा कि यह केवल अनशन की समाप्ति नहीं, बल्कि जनहित की लड़ाई में मिली पहली महत्वपूर्ण सफलता है। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया गया तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।गौरतलब है कि ग्रामीण लंबे समय से पुस्तकालय के समीप शराब की दुकान संचालित होने का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि इससे विद्यार्थियों, महिलाओं और स्थानीय लोगों को असुविधा होती है तथा शैक्षणिक वातावरण भी प्रभावित होता है।

इसी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन और बाद में आमरण अनशन शुरू किया गया था।प्रशासन की ओर से लिखित आदेश जारी होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए उम्मीद जतायी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर दुकान को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

जिला संवाददाता/ मान्धाता कुशवाहा दैनिक अयोध्या टाइम्स

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले