एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ - फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले फरार POS एजेंट को पकड़ने में थाना डभरा को मिली सफलता - सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश - चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहरामएम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ - फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले फरार POS एजेंट को पकड़ने में थाना डभरा को मिली सफलता - सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश - चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहराम

सीएम योगी के संभावित दौरे की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने टेकुआटार में जनसभा स्थल का किया निरीक्षण

सीएम योगी के संभावित दौरे की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने टेकुआटार में जनसभा स्थल का किया निरीक्षणकुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 जुलाई को प्रस्तावित कुशीनगर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी महेंद्र

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Thursday, July 9, 2026

सीएम योगी के संभावित दौरे की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने टेकुआटार में जनसभा स्थल का किया निरीक्षण
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 जुलाई को प्रस्तावित कुशीनगर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक ने टेकुआटार स्थित प्रस्तावित जनसभा स्थल का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हेलीपैड निर्माण, वीआईपी एवं आमजन के लिए पार्किंग व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, जर्मन हैंगर टेंट, मंच निर्माण, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शेफ हाउस तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।


इसके अलावा कार्यक्रम स्थल के समीप स्थित विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित अवलोकन स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले विकास प्रदर्शनी और सरकारी योजनाओं से जुड़े स्टॉलों के लिए चिन्हित स्थानों का भी जायजा लिया गया तथा आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।


निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, अग्निशमन, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था समेत सभी विभागीय तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि आमजन, जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। प्रत्येक व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर उसे तत्काल दूर किया जाए।
प्रशासन का दावा है कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर सभी तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं और कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही है।

जिला संवाददाता/मान्धाता कुशवाहा

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले