जनसंघर्ष की पहली जीत: लाइब्रेरी से सटी शराब की दुकान हटाने का लिखित आदेश, आमरण अनशन समाप्त - सीएम योगी के संभावित दौरे की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने टेकुआटार में जनसभा स्थल का किया निरीक्षण - अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश दो शातिर चोर समेत चार आरोपी गिरफ्तार - मुरादाबाद: सड़क निर्माण को लेकर बदली के आंसू" बहा रही जनता - विधायक, सांसद, जिला पंचायत सब फेल - घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तारजनसंघर्ष की पहली जीत: लाइब्रेरी से सटी शराब की दुकान हटाने का लिखित आदेश, आमरण अनशन समाप्त - सीएम योगी के संभावित दौरे की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने टेकुआटार में जनसभा स्थल का किया निरीक्षण - अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश दो शातिर चोर समेत चार आरोपी गिरफ्तार - मुरादाबाद: सड़क निर्माण को लेकर बदली के आंसू" बहा रही जनता - विधायक, सांसद, जिला पंचायत सब फेल - घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश दो शातिर चोर समेत चार आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर।विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुरा उच्चकी पट्टी में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए विशुनपुरा पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्यवाही के दौरान दो शातिर चोरों के साथ दो बाल अपचारियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। उनके

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Thursday, July 9, 2026

कुशीनगर।विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुरा उच्चकी पट्टी में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए विशुनपुरा पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्यवाही के दौरान दो शातिर चोरों के साथ दो बाल अपचारियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। उनके कब्जे से करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 30,810 रुपये नकद, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक चोरी की प्लेटिना मोटरसाइकिल, एक साइकिल तथा अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई। चोरी की घटना के खुलासे के लिए गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरोह तक पहुंच बनाई।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले दिन में सुनसान मकानों की रेकी करते थे और रात के समय उन्हीं घरों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे।

पुलिस की सतर्कता और लगातार निगरानी के चलते इस बार गिरोह की पूरी योजना नाकाम हो गई।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने की अंगूठी, हार, मांगटीका, झुमकी, चांदी की चार जोड़ी पायल, बिछिया, 30,810 रुपये नकद, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, चोरी की प्लेटिना मोटरसाइकिल, एक साइकिल तथा अन्य सामान बरामद किया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है।जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार दोनों शातिर चोरों के विरुद्ध पूर्व से भी विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं चोरी की घटनाओं में शामिल दो बाल अपचारियों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।इस सफल कार्यवाही में विशुनपुरा थाना प्रभारी शनि कुमार जावला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में इंस्पेक्टर सौरभ गिरी, इंस्पेक्टर उदय राज यादव, इंस्पेक्टर सूरज सिंह यादव, कांस्टेबल उपेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल संतोष चौरसिया, कांस्टेबल गौरव यादव, कांस्टेबल नरेंद्र यादव, कांस्टेबल अभिषेक मौर्य सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। टीम की सतर्कता, तकनीकी जांच और त्वरित कार्यवाही से चोरी के मामलों का सफल खुलासा हो सका।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विशुनपुरा पुलिस एवं पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।इस कार्यवाही के बाद क्षेत्र में सक्रिय चोरी के गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं और उनके संभावित साथियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

जिला संवाददाता/ मान्धाता कुशवाहा

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले