चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवालचूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

सपा का पीडीए वृक्षारोपण अभियान: जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

1 से 7 जुलाई तक चल रहे अभियान के तहत पंच पोखर आश्रम में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का लिया संकल्प

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 6, 2026

रिपोर्ट दीपक अवस्थी

औरैया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री के आह्वान पर जनपद में चलाए जा रहे “पीडीए वृक्षारोपण अभियान” के अंतर्गत गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में जाना कस्बे के ऐतिहासिक पंच पोखर आश्रम में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पूरे प्रदेश में पीडीए वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान विधानसभा, सेक्टर, बूथ और गांव स्तर तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज को जोड़ने के साथ-साथ समाजवादी पार्टी प्रेम, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का कार्य कर रही है। वृक्षारोपण अभियान भी प्रकृति संरक्षण और समाज को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर पंच पोखर आश्रम के महंत श्री श्री 1008 दयालू दास जी महाराज ने आश्रम के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह स्थल पांडवकालीन जनमेजय नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि राजा जनमेजय ने यहीं सर्पमेध यज्ञ कराया था। स्थानीय लोगों की आस्था है कि इस क्षेत्र में आज भी सर्पदंश से किसी की मृत्यु नहीं होती।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर महंत दयालू दास जी, रामरतन, हरीशंकर यादव, नितिन यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले