नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण - ग्राम सिमरिया से निकली प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा, बाबा इकोत्तरनाथ शिव मंदिर पर करेंगे जलाभिषेक - सावन के चतुर्थ सोमवार पर सुनासिर धाम में शिव भक्तों को प्रसाद, फल और पानी वितरित - कुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभवनवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण - ग्राम सिमरिया से निकली प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा, बाबा इकोत्तरनाथ शिव मंदिर पर करेंगे जलाभिषेक - सावन के चतुर्थ सोमवार पर सुनासिर धाम में शिव भक्तों को प्रसाद, फल और पानी वितरित - कुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव

पूरनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं जागरण मोर्चा के प्रधान संपादक योगेश वर्मा जी का जन्मदिन धूमधाम के साथ बनाया गया

इस वर्ष उन्होंने 11 पौधों का रोपण किया है और आने वाले प्रत्येक वर्ष पौधों की संख्या में 11-11 की वृद्धि करेंगे।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, July 2, 2026

पूरनपुर/पीलीभीत। पूरनपुर प्रेस क्लब रजि.के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने अपने 40 वें जन्मदिवस को सामाजिक और धार्मिक सेवा से जोड़ते हुए नगर के विभिन्न मंदिरों में बेलपत्र के पौधों का रोपण किया। उन्होंने लाइनपार स्थित काली मंदिर, शनि देव मंदिर, अशोक कॉलोनी के शिव शक्ति धाम, एलआईसी कार्यालय के सामने स्थित भगवान शिव मंदिर तथा खमरिया पट्टी गांव से पहले स्थित नटवीर बाबा के स्थान पर बेलपत्र के पौधे लगाए और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस अवसर पर योगेश वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था को एक साथ जोड़ने का संदेश देते हुए संकल्प लिया कि वे प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन पर बेलपत्र के पौधे लगाएंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष उन्होंने 11 पौधों का रोपण किया है और आने वाले प्रत्येक वर्ष पौधों की संख्या में 11-11 की वृद्धि करेंगे। यह अभियान तब तक निरंतर जारी रहेगा, जब तक उनके शरीर में सांस है।


उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। बेलपत्र का पौधा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है और इसका रोपण धार्मिक महत्व के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय लोगों ने उनके इस प्रेरणादायी प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया।


जन्मदिन पर पूरनपुर प्रेस क्लब रजि. के पदाधिकारी और सदस्यों ने क्लब के अध्यक्ष मेरा जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की।शुभकामनाएं देने वाले में दिनेश कुमार, अजय पांडेय, जसवंत लोधी, अमित पाल,रामगोपाल कुशवाह, वेद प्रकाश, अमित सिंह ठाकुर जीशान गुरु प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले