सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया - पूरनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं जागरण मोर्चा के प्रधान संपादक योगेश वर्मा जी का जन्मदिन धूमधाम के साथ बनाया गया - नवीन मण्डी समिति में विधानसभा पूरनपुर के 342 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संपन्न हुए। - अंधे कत्ल का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई थी महिला की हत्या - सारंगढ़ के दो खिलाड़ियों ने मुंबई में जीते स्वर्ण पदक, क्षेत्र का बढ़ाया मानसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया - पूरनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं जागरण मोर्चा के प्रधान संपादक योगेश वर्मा जी का जन्मदिन धूमधाम के साथ बनाया गया - नवीन मण्डी समिति में विधानसभा पूरनपुर के 342 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संपन्न हुए। - अंधे कत्ल का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई थी महिला की हत्या - सारंगढ़ के दो खिलाड़ियों ने मुंबई में जीते स्वर्ण पदक, क्षेत्र का बढ़ाया मान

नवीन मण्डी समिति में विधानसभा पूरनपुर के 342 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संपन्न हुए।

भाजपा विधायक व जिलाधिकारी ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, July 2, 2026



पीलीभीत /समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा पूरनपुर मुख्य अतिथि विधायक बाबूराम पासवान एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्र मोहन विश्नोई आदि द्वारा सामूहिक विवाह नवीन मण्डी समिति परिसर पीलीभीत में सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में 402 में से 342 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया।

जिसमें 22 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान विधायक एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में सामूहिक विवाह योजना चलाई जा रही है जिससे कि कोई गरीब कन्या विवाह से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। विधायक बाबूराम पासवान ने नव विवाहितों को एक-एक पौधा प्रदान किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले