रायबरेली ब्यूरो।।।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी विचारधारा के प्रमुख नेता माननीय अखिलेश यादव जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जनपद में समाजवादी पार्टी द्वारा सेवा, सद्भाव एवं जनकल्याण को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान से हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने का सशक्त माध्यम भी है। इसके उपरांत बस स्टेशन, कचहरी रोड स्थित हज़रत महबूब आलम की दरगाह पर चादरपोशी की गई। यहां देश एवं प्रदेश में अमन-चौन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ के साथ माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के उनके संकल्प को निरंतर नई ऊँचाइयों तक पहुँचने की प्रार्थना की गई। तत्पश्चात चांदपुर कोठी स्थित जगमोहन ईश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। उपस्थित सभी लोगों ने आहुति अर्पित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारा और जनसेवा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव ‘काका’ ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय अखिलेश यादव का जन्मदिवस केवल एक राजनीतिक नेता का जन्मोत्सव नहीं, बल्कि समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का प्रेरणादायी अवसर है। उन्होंने कहा कि श्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को आधुनिक विकास की नई पहचान दी। उन्होंने एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, किसानों के हित, युवाओं के रोजगार, महिला सुरक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा जैसी अनेक ऐतिहासिक योजनाओं के माध्यम से विकास की नई इबारत लिखी, जिन्हें आज भी प्रदेश की जनता सम्मान और विश्वास के साथ याद करती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की राजनीति सदैव गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रही है। आज समय की मांग है कि प्रत्येक समाजवादी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करे। मनोज यादव ने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण, दरगाह पर चादरपोशी, मंदिर में हवन-पूजन तथा विशाल भंडारे जैसे कार्यक्रम समाजवादी पार्टी की भारतीय संस्कृति, गंगा-जमुनी तहज़ीब, सामाजिक समरसता एवं सर्वधर्म समभाव की भावना के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज को जोड़ने, भाईचारा बढ़ाने और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने की राजनीति करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा, संघर्ष और समर्पण की भावना के साथ जनता के बीच रहकर समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें।
पूर्व विधायक आशा किशोर निर्मल ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन और अधिक सशक्त होगा तथा उत्तर प्रदेश विकास, सामाजिक न्याय, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की दिशृा में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दादा ओपी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और वंचित वर्गों के सम्मान की सबसे मजबूत आवाज़ है। उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और विकासोन्मुखी नीतियों से प्रदेश की राजनीति को नई दिशा प्रदान की है। उनका जन्मदिवस समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए सेवा, संघर्ष, संगठन और जनसमर्पण का संकल्प दिवस है।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष/पूर्व प्रत्याशी आर.पी. यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश के विकास, सामाजिक न्याय और जनहित के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में विकास और जनकल्याण की जो मिसाल कायम की, वह आज भी जनता के बीच चर्चा का विषय है।
विशेष आमंत्रित सदस्य आफताब अहमद ‘रज्जू खान’ एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सर्वधर्म समभाव की पक्षधर रही है। यही कारण है कि जन्मदिवस के अवसर पर वृक्षारोपण, दरगाह पर चादरपोशी, मंदिर में हवन-पूजन तथा विशाल भंडारे जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जो समाजवादी सोच की व्यापकता और समावेशी दृष्टि का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन निरंतर मजबूत हो रहा है और युवाओं, किसानों, मजदूरों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग का विश्वास पार्टी के प्रति निरंतर बढ़ रहा है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की सामूहिक कामना तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ हुआ।




