सहकारिता सप्ताह : सहकारी समितियों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सहकारिता ध्वजारोहण कार्यक्रम - थाना सलिहा को चोरी के मामले में मिली बडी सफलता - सड़क निर्माण की गुणवत्ता परलोगों ने उठाए सवाल - तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की हालत गंभीर - जनभागीदारी से ही साकार होगा टीबी मुक्त जनपद का सपना - सांसद के.एल. शर्मासहकारिता सप्ताह : सहकारी समितियों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सहकारिता ध्वजारोहण कार्यक्रम - थाना सलिहा को चोरी के मामले में मिली बडी सफलता - सड़क निर्माण की गुणवत्ता परलोगों ने उठाए सवाल - तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की हालत गंभीर - जनभागीदारी से ही साकार होगा टीबी मुक्त जनपद का सपना - सांसद के.एल. शर्मा

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की हालत गंभीर

पीछे बैठे 60 वर्षीय रामलखन घायल, जिला अस्पताल रेफर | बाइक चला रहे बेटे को मामूली चोट | पुलिस जांच में जुटी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, June 29, 2026

महराजगंज/रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के हसनपुर में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आपको बताते चले की रामलखन पुत्र राम अवतार, उम्र 60 वर्ष, निवासी पूरे कोईली का पुरवा, हसनपुर अपने बेटे के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। शाम करीब 6:20 बजे कोठी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक पर पीछे बैठे रामलखन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक चला रहे उनके बेटे वीरेंद्र पुत्र रामलखन, उम्र 26 वर्ष को मामूली चोट आई।
सूचना पर पहुंचे परिजन घायल रामलखन को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महराजगंज ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पर महराजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले