नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण - ग्राम सिमरिया से निकली प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा, बाबा इकोत्तरनाथ शिव मंदिर पर करेंगे जलाभिषेक - सावन के चतुर्थ सोमवार पर सुनासिर धाम में शिव भक्तों को प्रसाद, फल और पानी वितरित - कुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभवनवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण - ग्राम सिमरिया से निकली प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा, बाबा इकोत्तरनाथ शिव मंदिर पर करेंगे जलाभिषेक - सावन के चतुर्थ सोमवार पर सुनासिर धाम में शिव भक्तों को प्रसाद, फल और पानी वितरित - कुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव

नेताओं का दबाव या पुलिस की लापरवाही? मौत के 8 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

थाने में हंगामे और धरने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, June 29, 2026

अमित कुमार, फर्रूखाबाद। जनपद फर्रूखाबाद के थाना नवाबगंज क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक की मौत के आठ दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से आक्रोशित परिजनों ने सोमवार को थाने का घेराव किया। न्याय न मिलने से नाराज परिजनों और महिलाओं ने थाने के भीतर ही धरना देकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
परिजनों का सीधा आरोप है कि स्थानीय पुलिस इस मामले में लगातार टालमटोल कर रही थी और किसी रसूखदार जनप्रतिनिधि के दबाव में आकर कार्रवाई से पीछे हट रही थी। थाने में काफी देर तक चले हंगामे और प्रदर्शन के बाद हरकत में आई पुलिस ने थाना प्रभारी के आश्वासन और तहरीर के आधार पर आखिरकार मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली थी जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज के ग्राम फतनपुर निवासी सुशील कुमार की बीती 21 जून को गांव त्यौरी इस्माइलपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर ट्रैक्टर और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया था, जबकि आरोपी चालक मौका पाकर फरार हो गया था। घटना के बाद मृतक के भाई ने अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने आठ दिनों तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण, मृतक के परिजन और महिलाएं नवाबगंज थाने पहुँचे और वहीं धरने पर बैठ गए। थाने में प्रदर्शन और हंगामे की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया।

परिजनों ने थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

परिजनों ने थाना प्रभारी राजीव कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि थाना प्रभारी राजीव कुमार आरोपी को बचाना चाहते है। इन्होंने उनसे रिश्वत ले ली होगी इसी लिए आरोपी के खिलाफ मुकदमा नहीं लिख रहे है। प्रधान प्रतिनिधि नितिन कुमार व जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य के समझाने पर परिजन शांत हुए, पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किए जाने के बाद ही परिजनों ने अपना धरना समाप्त किया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और फरार आरोपी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले