जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजाजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नई राह पर – नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल

कुशीनगर।पडरौना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का लाइव प्रसारण रविवार को नगरपालिका परिषद पडरौना में उत्साह और अनुशासन के साथ सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन एवं नेतृत्व में बूथ संख्या 298 पर

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, June 28, 2026

कुशीनगर।पडरौना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का लाइव प्रसारण रविवार को नगरपालिका परिषद पडरौना में उत्साह और अनुशासन के साथ सुना गया।

कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन एवं नेतृत्व में बूथ संख्या 298 पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान, स्वदेशी तकनीक और युद्धपोत निर्माण, सरकारी बीमा योजनाओं, भारतीयों की एकजुटता, देश की उपलब्धियों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने युवा शक्ति को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और सामाजिक भागीदारी भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।प्रधानमंत्री ने देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की तथा नागरिकों से नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के बाद नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में भारत लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर चुनौतियों के बावजूद भारत की विदेश नीति और मजबूत कूटनीति का परिणाम है कि देश में ऊर्जा संसाधनों की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनी हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व और नीतियों की सराहना की।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा बृजेश पाल, विनोद गुप्ता, विशाल कुमार, राहुल कुमार, अखिलेश सिंह, अमन मोदनवाल, संतोष गुप्ता, गौरव रौनियर, अभय मारोदिया, आकाश वर्मा, सचिन साहा, मृत्युंजय दीक्षित, गुलाबी शाह, संतोष चौहान, राजेश कुशवाहा, सागर जायसवाल, गोपी मद्धेशिया, विनोद साह, रविंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले