रायबरेली ब्यूरो।। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जिला (महिला) अस्पताल परिसर के बूथ से पल्स पोलियों अभियान के अन्तर्गत बूथ डे के अवसर पर बच्चों को पोलियों की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को पोलियों मुक्त रखने के लिए अभियान में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाएं, शत प्रतिशत बच्चों को पोलियों की खुराक से आच्छादित किया जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 1672 बूथ बनाए गए हैं जहां पर 0 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, जनपद के कुल 367432 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है, जो बच्चे रविवार को पोलियो की खुराक पीने से छूट जाएंगे उन्हें अगले 5 दिनों तक 1167 टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां पूर्ण करा ली जाए समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान करेंगे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० नवीन चंद्रा द्वारा अवगत कराया गया कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 31 ट्रांजिट टीम, 38 मोबाइल टीम, 337 सुपर वाइजर को लगाया गया है। जनपद में कुल 19 कोल्ड चेन प्वाइट है। जनपद को 381200 पोलियो वैक्सीन-डोज उपलब्ध है।

उन्होंने बताया है कि सभी ब्लाक को पर्याप्त मात्रा में पोलियो वैक्सीन व लॉजिस्टिक उपलब्ध करा दी गयी है। पल्स पोलियो अभियान के सफल कियान्वयन/पर्यवेक्षण हेतु ब्लाक स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। पल्स पोलियो अभियान की सफलता हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित किया जा चुका है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० नवीन चंद्रा सहित संबंधित अधिकारीगण/चिकित्सक उपस्थित रहें।






