राम मंदिर में चढ़ावा चोरी व घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त - जुए की फड़ पर पकड़ा गया सक्ती पुलिस का आरक्षक, एसपी ने किया तत्काल निलंबित - रसिया पंचायत में दम तोड़ती ‘नल-जल योजना’ - सप्तऋषि वाटिका के माध्यम से पर्यावरण और संस्कृति को जोड़ने की पहल सराहनीय: स्वतंत्र देव सिंहराम मंदिर में चढ़ावा चोरी व घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त - जुए की फड़ पर पकड़ा गया सक्ती पुलिस का आरक्षक, एसपी ने किया तत्काल निलंबित - रसिया पंचायत में दम तोड़ती ‘नल-जल योजना’ - सप्तऋषि वाटिका के माध्यम से पर्यावरण और संस्कृति को जोड़ने की पहल सराहनीय: स्वतंत्र देव सिंह

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी व घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जांच व एफआईआर को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, June 24, 2026

राम के नाम पर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार ने प्रभु श्रीराम को भी नही छोड़ा- पंकज तिवारी

रायबरेली ब्यूरो।। राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिये गये दान और चढ़ावा चोरी व घोटाले की जांच के सम्बन्ध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल जी को सम्बोधित जिलाधिकारी को सौंपा गया, इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान व चढ़ावा चोरी की जो खबरे प्रकाशित हो रही है, उससे आम जन मानस की आस्था को गहरा धक्का लगा है और लोगों का विश्वास उठ रहा है, उक्त चोरी व घोटाले में जिन लोगों की संलिप्तता है, उनके नाम न तो उजागर किये गये और न ही उक्त गंभीर अपराधिक प्रकरण के बारे में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गई है, जिससे आम जन मानस में रोष व्याप्त है, राम के नाम पर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार ने श्री राम को भी नहीं छोड़ा और राम नाम पर करोड़ों का घोटाला किया गया।
शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि इतनी बड़ी रकम का गबन हो जाने के बावजूद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ चुप्पी साधे हुए है, जिससे लोगों की आस्था के साथ मजाक हो रहा है, जिसे हम रामभक्त कभी बदार्श्त नहीं करेंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं के लूट की बात करने वाली भाजपा श्री राम के नाम पर लूटे गये चंदे पर खामोश क्यूं है? भाजपा पूरे लूट के मामले को दबाने में क्यूं लगी है, यह कुछ ऐसे सवाल है, जिन्हें देश की जनता जानना चाह रही है, कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सर्वोच्च न्यायालय या किसी उच्च न्यायालय के सेवारत न्यायधीश की निगरानी में एक निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सख्त सजा दी जाये।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष वी.के.शुक्ल, विजयशंकर अग्निहोत्री, निमर्ल शुक्ल, वीरेन्द्र यादव, राकेश सिंह राना, राहुल बाजपेयी, अम्बरीश बाजपेई, अनिल मिश्रा, प्रीता नेथन, आर.के.सिंह, घनश्याम शुक्ला, आशीष द्विवेदी, अखिलेश शुक्ला, छत्रपाल यादव, अमित पासी, सवोर्त्तम मिश्रा, सूयर्कुमार बाजपेई, विजय लोधी, मो.हुसैन, हाजी उस्मान, मनोज मिश्रा, संजीव शुक्ला, प्रमोद पाण्डेय, विश्वनाथ त्रिवेदी, मनीष सोनकर, महेश्वर सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, राजू बीज, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, सुमित कुमार, अविनाश बाजपेई आदि उपस्थित रहें।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले