जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद में बड़ी कार्यवाही - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्सजिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद में बड़ी कार्यवाही - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत

हादसे में बाइक सवार 55 वर्षीय ज्ञानेंद्र उर्फ भगत और उनके 15 वर्षीय बेटे आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, June 23, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 55 वर्षीय ज्ञानेंद्र उर्फ भगत और उनके 15 वर्षीय बेटे आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई।


यह घटना गूढ़ा में चंदापुर मोड़ के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक पिता और पुत्र के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, टक्कर मारने के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बाद में डंपर (नंबर UP 40 AT 9417) तिलेण्डा स्थित जिलेदार मैरिज लॉन के पास जंगल किनारे लावारिस हालत में मिला। ग्रामीणों ने बताया कि डंपर लगभग 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा था और अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया।
थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले