एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ - फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले फरार POS एजेंट को पकड़ने में थाना डभरा को मिली सफलता - सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश - चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहरामएम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ - फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले फरार POS एजेंट को पकड़ने में थाना डभरा को मिली सफलता - सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश - चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहराम

एक सप्ताह में 54 अपराधी गिरफ्तार, 1.90 करोड़ की स्मैक बरामद

किशनगंज पुलिस के विशेष अभियान में शराब, नकदी, वाहन, मवेशी और लॉटरी टिकट भी जब्त, 2.86 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, June 23, 2026

धर्मेन्द्र सिंह किशनगंज।

किशनगंज। जिले में अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर किशनगंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते एक सप्ताह में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है। पुलिस द्वारा 15 जून से 21 जून 2026 तक चलाए गए अभियान के दौरान कुल 54 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ओर से जारी साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, वाहन जांच अभियान और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 86 हजार रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूले गए। वहीं अवैध शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी, गृहभेदन और वाहन चोरी के मामलों में भी पुलिस ने लगातार कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने 863.01 ग्राम ब्राउन शुगर/स्मैक/हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 153.025 लीटर विदेशी शराब तथा 71.04 लीटर देशी शराब भी जब्त की गई। वाहन चोरी और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने एक स्कॉर्पियो, एक कार, एक टेम्पो, छह मोटरसाइकिल और दो साइकिल बरामद की हैं। पशु तस्करी के खिलाफ अभियान में सात मवेशियों को भी जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त चोरी और अन्य मामलों से संबंधित 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1 लाख 64 हजार 885 रुपये भारतीय मुद्रा और 2,700 रुपये नेपाली मुद्रा भी जब्त की। अवैध लॉटरी कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 238 लॉटरी टिकट बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 10,825 रुपये आंकी गई है।वहीं 9.54 ग्राम नशीली गोलियां एवं अन्य मादक पदार्थ भी पुलिस के हाथ लगे हैं।
एसपी संतोष कुमार ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, पशु तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपराध और अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले