जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजाजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निशुल्क जांच शिविर में 225 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

भरत अग्रवाल सहारनपुर। माधव समर्पण समिति धर्मार्थ चिकित्सालय देहरादून चौक सहारनपुर के तत्वाधान में एक निशुल्क जांच शिविर आयोजन किया गया जिसमें मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून एवं आइक्यू सुपर सशलिटी सहारनपुर के डॉक्टरों द्वारा निशुल्क चेकअप किया गया। इस मेडिकल कैंप का शुभारंभ श्री राकेश वीर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 6, 2025

भरत अग्रवाल

सहारनपुर। माधव समर्पण समिति धर्मार्थ चिकित्सालय देहरादून चौक सहारनपुर के तत्वाधान में एक निशुल्क जांच शिविर आयोजन किया गया जिसमें मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून एवं आइक्यू सुपर सशलिटी सहारनपुर के डॉक्टरों द्वारा निशुल्क चेकअप किया गया। इस मेडिकल कैंप का शुभारंभ श्री राकेश वीर जी माननीय विभाग संघचालक एवं श्री आशुतोष जी विभाग प्रचारक द्वारा रिबन काटकर किया गया। मैक्स हॉस्पिटल देहरादून की और से डॉक्टर अर्श खान तथा आईक्यू हॉस्पिटल सहारनपुर की ओर से डॉक्टर सजीव द्वारा मरीजों की हदय रोग से सबंधित एवं नेत्रों के विकार से संबंधित जांच की गई। इस अवसर पर विभिन्न समुदाय के लगभग 225 मरीजों द्वारा निशुल्क जांच का लाभ प्राप्त किया गया। दोनों अस्पतालों की ओर से सहयोग के रूप मैक्स हस्पिटल देहरादून की ओर से श्री अनिल जी मैनेजर तथा आई क्यू हास्पिटल की ओर से श्री सुरेंद्र जी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।
इस मेडिकल कैंप मैं ईसीजी, ब्लड प्रेशर, आंखों की जांच, शुगर, दूरबीन द्वारा मोतिया जांच आदि की जांच निःशुल्क की गई। आंखों की दवाइयां निःशुल्क वितरण की गई। इस अवसर पर नरेश विकल, रविंद्र, सत्यम, डॉक्टर सुशील गुप्ता, डॉक्टर सकेत गर्ग,श्रवण कुमार शर्मा, राजेश,रिंकू, संदीप जी, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले