एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ - फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले फरार POS एजेंट को पकड़ने में थाना डभरा को मिली सफलता - सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश - चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहरामएम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ - फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले फरार POS एजेंट को पकड़ने में थाना डभरा को मिली सफलता - सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश - चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहराम

गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

पुलिस टीम ने रिंग रोड से दबिश देकर आरोपी विनय को किया गिरफ्तार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, June 19, 2026

संवाददाता आशीष कश्यप, लखनऊ।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के गुडम्बा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को राहत प्रदान की है।

क्या है पूरा मामला?

गुडम्बा थाना अंतर्गत बीते 28 मई 2026 को एक वादी ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। वादी के अनुसार, उसकी पुत्री को किसी ने बहला-फुसलाकर भगा लिया है। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 216/2026 धारा 137(2)/87 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना का जिम्मा उप-निरीक्षक अतीश सिंह को सौंपा गया था।

रिंग रोड से दबोचा गया आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार छान बीन में जुटी हुई थी। दिनांक 17 जून 2026 को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। उप-निरीक्षक अतीश सिंह ने अपनी टीम के साथ इटौंजा जाने वाले रिंग रोड मार्ग पर दबिश दी, जहाँ से नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही, आरोपी विनय, पुत्र श्यामू, निवासी ग्राम दुधरा, थाना इटौंजा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और उसे जल्द ही न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले