जिलाधिकारी मुरादाबाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद, कुंदरकी के माननीय विधायक, पुलिस अधीक्षक नगर व मुख्य चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में फीता काटकर व शिलापट्ट का अनावरण कर चौकी को जनता को समर्पित किया गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नई चौकी के शुरू होने से इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो सकेगा। साथ ही अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।
उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने चौकी परिसर का निरीक्षण किया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। संबंधित विभागों को जनसमस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।





