धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवसधरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस

पौआखाली में अवैध बालू खनन पर लगातार कार्रवाई, दो ट्रॉलियां जब्त

अवैध खनन को लेकर पवना हमेशा रहता है चर्चा में

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, June 8, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

किशनगंज/पौआखाली। जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की मुहिम लगातार जारी है। इसी क्रम में पौआखाली थाना क्षेत्र के पवना इलाके में खनन विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बालू लदी दो ट्रॉलियों को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान खनन से जुड़े लोग ट्रॉलियों को मौके पर छोड़कर उनके इंजन लेकर फरार होने में सफल रहे।

संयुक्त अभियान में जिला खान निरीक्षक सुनील कुमार, पौआखाली थानाध्यक्ष शंख राज कर्ण, पीएसआई अरुण कुमार, एएसआई विजय प्रताप यादव तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम की मौजूदगी की सूचना मिलते ही अवैध खनन में लगे लोगों ने भागने का प्रयास किया और ट्रॉलियों को छोड़कर मौके से निकल गए।

पुलिस के अनुसार जब्त की गई ट्रॉलियों के वास्तविक मालिकों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

जिला खान निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान खननकर्ताओं ने ट्रॉलियों से इंजन अलग कर लिए और उन्हें लेकर फरार हो गए, लेकिन बालू से लदी दोनों ट्रॉलियां प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लीं।

गौरतलब है कि पौआखाली थाने में शंख राज कर्ण के पदभार ग्रहण करने के बाद अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आई है। उनके कार्यकाल के शुरुआती एक महीने के भीतर ही पांच ट्रैक्टर एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की जा चुकी हैं। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध खनन कारोबार से जुड़े लोगों में बेचैनी देखी जा रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले