अमेरिकी President Donald Trump की मेडिकल रिपोर्ट जारी, डॉक्टरों ने बताया पूरी तरह फिट - Delhi Water Crisis: CM Rekha Gupta के निर्देश, राजधानी को मिलेगी राहत - 5 जून को बढ़ेगा असम कैबिनेट का कुनबा, हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ऐलान - Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल - Mann Ki Baat में PM Modi ने की एथलीट गुरिंदरवीर और अनिमेष से बात, नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने पर दी बधाईअमेरिकी President Donald Trump की मेडिकल रिपोर्ट जारी, डॉक्टरों ने बताया पूरी तरह फिट - Delhi Water Crisis: CM Rekha Gupta के निर्देश, राजधानी को मिलेगी राहत - 5 जून को बढ़ेगा असम कैबिनेट का कुनबा, हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ऐलान - Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल - Mann Ki Baat में PM Modi ने की एथलीट गुरिंदरवीर और अनिमेष से बात, नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने पर दी बधाई

पडरौना नगरपालिका में सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’

कुशीनगर/पडरौना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड रविवार को नगरपालिका परिषद पडरौना कार्यालय में सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के नेतृत्व में किया

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, May 31, 2026

कुशीनगर/पडरौना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड रविवार को नगरपालिका परिषद पडरौना कार्यालय में सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण और युवा शक्ति पर दिया जोर..

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीषण गर्मी और लू से बचाव, जल संरक्षण, समाज सेवा, जनभागीदारी, खेलों में भारत की उपलब्धियों तथा आम से जुड़ी सांस्कृतिक गतिविधियों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और युवाओं की ऊर्जा, नवाचार तथा सामाजिक चेतना राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

गर्मी से बचाव और सकारात्मक संकल्प का संदेश..

प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

विकसित भारत-2047 की दिशा में तेजी से बढ़ रहा देश..

कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में देश लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।

विदेश नीति और आर्थिक मजबूती की सराहना…

विनय जायसवाल ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों और पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण हालात के बावजूद देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता और मूल्य नियंत्रण बनाए रखना केंद्र सरकार की सफल नीतियों और प्रधानमंत्री के प्रभावी नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने इसे भारत की मजबूत विदेश नीति और दूरदर्शी नेतृत्व का उदाहरण बताया ।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे नागरिक…

इस अवसर पर विनोद गुप्ता, विशाल कुमार, बृजेश कुमार, राहुल कुमार, अखिलेश सिंह, अमन मोदनवाल, नीरज मिश्र, विनय पाण्डेय, गौरव रौनियर, अभय मारोदिया, मृत्युंजय दीक्षित, गुलाबी शाह, संतोष चौहान, सागर जायसवाल, केदार मद्धेशिया, राहुल गुप्ता, मुरारी पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो..मान्धाताकुशवाहा

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले