जन्मदिन नहीं… सेवा का संदेश.. राजेश्वर सिंह - BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: Delhi, Punjab समेत 4 राज्यों के प्रमुख बदले - Dharmendra Pradhan ने ली CBSE OSM गड़बड़ी की जिम्मेदारी, बोले- होगी कड़ी कार्रवाई - Donald Trump की Iran को दो टूक, बोले- Midterm Elections की परवाह नहीं, दबाव में नहीं आऊंगा - India और China के बीच बीजिंग में सीमा मुद्दे पर हुई बातचीत, पटरी पर लौट रहे द्विपक्षीय संबंधजन्मदिन नहीं… सेवा का संदेश.. राजेश्वर सिंह - BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: Delhi, Punjab समेत 4 राज्यों के प्रमुख बदले - Dharmendra Pradhan ने ली CBSE OSM गड़बड़ी की जिम्मेदारी, बोले- होगी कड़ी कार्रवाई - Donald Trump की Iran को दो टूक, बोले- Midterm Elections की परवाह नहीं, दबाव में नहीं आऊंगा - India और China के बीच बीजिंग में सीमा मुद्दे पर हुई बातचीत, पटरी पर लौट रहे द्विपक्षीय संबंध

जन्मदिन नहीं… सेवा का संदेश.. राजेश्वर सिंह

मान्धाता कुशवाहा ,जिला ब्यूरो,दैनिक अयोध्या टाइम्स, कुशीनगर राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने बुजुर्गों के बीच मनाया जन्मदिन, बांटे वस्त्र और फल कुशीनगर।कसया जहां आजकल जन्मदिन पार्टियों और दिखावे तक सीमित हो गए हैं, वहीं कसया नगर के वृद्धाश्रम में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Thursday, May 28, 2026

मान्धाता कुशवाहा ,जिला ब्यूरो,दैनिक अयोध्या टाइम्स, कुशीनगर

राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने बुजुर्गों के बीच मनाया जन्मदिन, बांटे वस्त्र और फल

कुशीनगर।कसया जहां आजकल जन्मदिन पार्टियों और दिखावे तक सीमित हो गए हैं, वहीं कसया नगर के वृद्धाश्रम में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी का दिल छू लिया। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं बीज विकास निगम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने अपना जन्मदिन बुजुर्गों के बीच मनाकर समाज को सेवा और सम्मान का बड़ा संदेश दिया।
समर्थकों और प्रशंसकों ने केक काटकर राज्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, लेकिन असली तस्वीर तब सामने आई जब उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को अंगवस्त्र, फल और खाद्य सामग्री भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

बुजुर्गों का सम्मान ही सबसे बड़ी पूजा ..राजेश्वर सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि वृद्धाश्रम किसी मंदिर से कम नहीं है।
उन्होंने कहा कि
“हम सभी को बुजुर्गों के सुख-दुख को समझना चाहिए। उनकी सेवा और सम्मान में ही सच्चा आनंद और ईश्वर की पूजा है।”
उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग भावुक हो उठे।

बुजुर्गों के चेहरे पर दिखी मुस्कान…मिला अपनापन

कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों को अंगवस्त्र, फल और अन्य जरूरी सामग्री वितरित की गई।
कई बुजुर्गों ने राज्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज उन्हें अपने परिवार जैसा प्यार मिला।
राज्यमंत्री की पत्नी शशि प्रभा सिंह ने भी आश्रम कर्मियों को वस्त्र और फल भेंट कर सेवा भाव का परिचय दिया।

माता-पिता हमारी सबसे बड़ी धरोहर… राकेश जायसवाल

नगर पालिका परिषद कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं।
उन्होंने कहा कि
“हमें अपने माता-पिता का सम्मान और सेवा करनी चाहिए, क्योंकि उनका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

जन्मदिन का वीडियो बना चर्चा का विषय..

वृद्धाश्रम में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया यह जन्मदिन अब इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
सोशल मीडिया पर लोग इस पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बता रहे हैं।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद..

इस दौरान नीरज सिंह बिट्टू, आभा सिंह, अन्नू सिंह, रीना, सुरेन्द्र सिंह, नारायण मिश्रा, अशोक कुमार, अमर चंद हिंदुस्तानी, तुषार, विनोद गिरी, शुभम, निरंजन सिंह, नीतीश सिंह, कुंवर अभिराज प्रताप सिंह, कुंवर हर्षवीर प्रताप सिंह, पीयूष पांडेय, आकाश सिंह, प्रभाकर सिंह, सचिन सिंह, मार्कण्डेय खरवार, धनंजय राव, रागिनी रज्जू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले