
कुशीनगर जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना विशुनपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 अदद अवैध “बंटी-बबली” देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 मई 2026 को थाना विशुनपुरा पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध गतिविधियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 28 अदद अवैध “बंटी-बबली” देशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ..
जितेन्द्र कुमार मद्देशिया पुत्र हरिशंकर मद्देशिया निवासी मठिया माफी बनिया टोला थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना विशुनपुरा में मु0अ0सं0 131/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम की सक्रियता से मिली सफलताइस कार्रवाई को थाना विशुनपुरा के प्रभारी विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में हे0का0 वैष्णोप्रताप सिंह, का0 अवनीश तिवारी तथा का0 परविन्द यादव शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी कार्यवाही….
विशुनपुरा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई होने से क्षेत्र में अपराध पर भी अंकुश लगेगा। वहीं पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।






